पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेलू-राष्ट्रदीप की फिफ्टी, आरएएस-11 फाइनल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | आरएस डेलू (59) और राष्ट्रदीप (58) के अर्धशतकों से आरएएस-11 ने विधानसभा बजट सत्र क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को आरसीए एकेडमी पर खेले गए सेमीफाइनल में आरएएस-11 ने आईएएस-11 को 47 रन से हराया। आरएएस-11 ने पहले खेलते हुए 16 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए। भंवर ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईएएस-11 की टीम 6 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। नरेश और भंवर ने 32-32 तथा गौरव सैनी ने 21 रन बनाए। भवानी ने 2 तथा नवनीत, सलीम व सुखवीर ने एक-एक विकेट लिया। प्रमुख शासन सचिव, पीडब्ल्यूडी राजेश यादव ने मैन ऑफ द मैच आरएएस डेलू को ट्रॉफी दी। दूसरे सेमीफाइनल में आरपीएस-11 ने मीडिया-11 को 7 विकेट से हराया। मीडिया-11 ने कार्तिकेय के 69, आदित्य के 37 और भरत के 25 रन से 6 विकेट पर 174 रन बनाए। नीरज, लोकेश और नवेंदु ने एक-एक विकेट लिया। आरपीएस-11 ने 3 विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनीष सिंह ने 13 चौकों व 2 छक्कों से 78 रन की शानदार पारी खेली। नीरज ने 34 रन का योगदान दिया। भरत ने एक विकेट लिया। आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष शाहीन अली ने मैन आॅफ द मैच ट्रॉफी दी।
खबरें और भी हैं...