पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Demand For Non Implementation Of Npr In The State Warning Of Andelan

राज्य में एनपीआर लागू नहीं करने की मांग, अांदाेलन की चेतावनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | सीएए, एनपीअार अाैर एनअारसी के विराेध में अांदाेलनरत संगठनाें से राज्य सरकार से एनपीअार काे लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। संगठनाें की मांग है कि राज्य में एनपीअार लागू नहीं किया जाए। अांदाेलन के संयाेजक सवाईसिंह ने कहा कि एनपीआर सर्वे में एनआरसी का ही प्रथम चरण है, इसलिए राज्य सरकार इस पर स्थिति स्पष्ट करे। आंदाेलन के सदस्य एडवाेकेट पैकर फारूक ने बताया कि एनपीआर के आंकड़ों से ही एनआरसी तैयार किया। गृहमंत्री अमित शाह के इस मौखिक दावे से हम सहमत नहीं हैं कि कोई दस्तावेज़ नहीं मांगा जाएगा और किसी के नाम के आगे डी नहीं लिखा जाएगा। जमाअते इस्लामी हिंद के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने एनपीआर शुरू किया ताे प्रदेशव्यापी आन्दोलन शुरू किया जाएगा। केन्द्र सरकार देश के मूल समस्याओं से भटका कर अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति कर रही है। कई ऐसे कानून बनाए गए हैं जो संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।
खबरें और भी हैं...