- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Dhanraj39s Century Leads The Team To The Finals
धनराज के शतक से टीम फाइनल में
धनराज यादव (123) के शानदार शतक से दिशा एकेडमी ने अरावली क्रिकेट लीग के फाइनल में जगह बना ली है। दिशा एकेडमी ने जयपुरिया स्कूल को 42 रन से हराया। दिशा एकेडमी ने पहले खेलते हुए 239 रन बनाए। अरविंद पावरिया ने 25 और राजा जांगिड़ ने 24 रन बनाए। गणेश चौधरी ने 3 और संजय शर्मा ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जयपुरिया स्कूल की टीम 197 रन ही बना सकी। नकुल ने 49 तथा कुनाल गेरा व कपिल बेनीवाल ने 28-28 रन की पारी खेली। मोंटी जायसवाल ने 3 तथा सचिन जांगिड़ व धनराज यादव ने 2-2 विकेट लिए।