- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Dhariwal Said I Give You Knowledge Poonia Said
धारीवाल बोले- आपको ज्ञान देता हूं, पूनिया ने कहा दीजिए
जयपुर। प्रश्नकाल में पहले ही सवाल में एक रोचक वाकया हुआ। सवाल भी तानाजी फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करना का सरकार विचार रखती है या नहीं.. से जुड़ा था। मंत्री शांति धारीवाल आमेर विधायक सतीश पूनियां के मूल सवाल का जवाब दे रहे थे। पहले तो मंत्री ने कहा कि तानाजी फिल्म को कर मुक्त करने के संबंध में उनको ज्ञापन नहीं मिला। इसके बाद धारीवाल गुरु की भूमिका में आ गए। बोले.. अध्यक्ष महोदय मैं सदस्य का ज्ञान बढ़ाना चाहता हूं। यह सुनते ही.. पूनियां बोले.. ज्ञान बढ़ाइये। मंत्री ने कहा- इन्होंने सवाल ही गलत पूछा है।