- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Disbanded District Athletics Association Adhoc Became
जिला एथलेटिक्स संघ भंग, एडहॉक बनी
जयपुर | रजिस्ट्रार संस्थाए, जयपुर ने जिला एथलेटिक्स संघ को भंग कर दिया है। रिकॉर्ड के अनुसार, जिला एथलेटिक्स संघ ने 9 जून, 2013 के बाद चुनाव नहीं करवाए हैं। चुनाव चार साल के अंतराल में करवाए जाने अावश्यक है। जांच अधिकारी बृजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रस्तुत जांच-प्रतिवेदन में पाए गए तथ्यों को स्वीकारते हुए रजिस्ट्रार मुरार सिंह जाड़ावत ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया। एडहॉक कमेटी में राजबाला सैनी को संयोजक तथा नागरमल मोयल, सोनिका बागड़ी, सुमन और बीएम कपूर को सदस्य बनाया गया है। एडहॉक कमेटी को तीन महीने के भीतर जिला एथलेटिक्स संघ के चुनाव करवाने होंगे। जांच के दौरान जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गोपाल सैनी ने स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा और 9 जून, 2017 को चुनाव होने की बात कही और संबंधित दस्तावेज रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किए।