- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Doctors Premier League Team Won By Dhaka39s All Round Game
डॉक्टर्स प्रीमियर लीग : ढाका के अॉलराउंड खेल से जीती टीम
जयपुर | मैन अॉफ द मैच महेंद्र ढाका (58 रन और 3 विकेट) के अॉलराउंड खेल से परफेक्ट-जयपुर ब्रेन स्पाइन हॉस्पिटल की टीम ने डॉक्टर्स प्रीमियर लीग (डीपीएल) के 12वें संस्करण में बुधवार को खेले गए मैच में जैन ईएनटी टीम को 43 रन से पराजित किया। परफेक्ट-जयपुर ब्रेन स्पाइन हॉस्पिटल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9/152 रन बनाए। आर्जव ने 30 और हुसैन ने 18 रन का योगदान दिया। हेमेंद्र ने 3 और दिनेश व रणवीर ने 2-2 विकेट लिए। जैन ईएनटी की टीम दिनेश के 33 और गिरीश के 22 रन से 9/109 रन ही बना सकी। सचिन ने 3 और हुसैन ने 2 विकेट लिए।