पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Drinking Water Supply Will Be Interrupted For 4 Days In Hasanpura Due To Cleanliness

सफाई कारण हसनपुरा में 4 दिन तक बाधित रहेगी पेयजल सप्लाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| जलदाय विभाग गर्मियों में साफ पानी सप्लाई करने के लिए शहर में कुछ टंकियों की साफ-सफाई करेगा। इस दौरान पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। हसनपुरा के शांतिनगर चौकी स्थित पानी टंकी की सफाई शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार को होगी। इस दौरान प्रभावित इलाके में पेयजल सप्लाई का समय बदला गया है।

विभाग के एईएन विशाल सक्सेना ने बताया कि शांति नगर स्थित टंकी की सफाई 13 से 16 मार्च तक की जाएगी। इस दौरान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीसलपुर प्रोजेक्ट से पानी का ट्रांसफर बंद रहेगा। शेष 18 घंटे में बीसलपुर से फ्लो बढ़ाकर रूटीन की पेयजल सप्लाई करने की कोशिश की जाएगी।
खबरें और भी हैं...