पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Drivers And Employees Of Radways Are Engaged In Other Departments The Burden Of Salary On Roadways

राेडवेज के ड्राइवर और कर्मचारी लगे हुए हैं दूसरे विभाग में, वेतन का भार रोडवेज पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

4 हजार 500 कराेड़ के घाटे में चल रही रोडवेज काे स्वयं के अफसर अाैर कर्मचारी के साथ दूसरे विभाग के अफसर भी चुना लगाने में पीछे नहीं है। रोडवेज के करीब 15 से अधिक कर्मचारी अाैर ड्राइवर अलग-अलग विभागों में अफसरों के यहां लगे हुए हैं। इनके लाखाें रुपए का वेतन रोडवेज से उठ रहा है। इसमें दिलचस्प बात ताे यह है कि कई ड्राइवर-कर्मचारी ताे सेवानिवृत्त अफसरों के यहां लगे हुए हैं।

रोडवेज में इनकी मॉनिटरिंग करने वाला काेई नहीं है। दूसरे विभागों में लंबे समय से लगे इन ड्राइवर-कर्मचारियाें का वेतन रोडवेज से उठ रहा है। तीन साल पहले ताे इक्का-दूक्का ड्राइवर ही दूसरे विभाग में लगे हुए थे, अब ताे इनकी संख्या बढ़कर 15 से अधिक हाे गई है।

किस अफसर और विभाग में लगे हुए हैं ड्राइवर-कर्मचारी

{वैशाली नगर डिपाे के आशिफ खां नियुक्ति से ही हज कमेटी लगे हुए हैं।

{वैशाली नगर डिपाे के इकबाल खां वर्ष 2016 से जिला पुल में लगे हुए हैं।

{जयपुर डिपाे के मूल चंद्र शर्मा एवं सुरेश कुमार शर्मा सचिवालय में लगे हुए हैं।

{रोडवेज मुख्यालय के राधामोहन पारीक अाैर जगदीश मीणा परिवहन आयुक्त कार्यालय में लगे हुए हैं।

{रोडवेज मुख्यालय के अाेम प्रकाश स्वामी परिवहन आयुक्त कार्यालय में लगे हुए हैं।

{रोडवेज मुख्यालय के सुरेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी- परिवहन आयुक्त कार्यालय में लगे हुए हैं।

{वैशाली नगर डिपाे के सतीश कुमार तकनीकी एवं राजेश शर्मा- ड्राइवर- आईएएस शुचि शर्मा के पास लगा हुअा है।

{राेडवेज मुख्यालय के नेमी चंद्र जैन-यूडीसी- परिवहन मुख्यालय में बस प्राधिकरण में लगे हुए हैं।

हर महीने दे रहा 7 लाख रु. वेतन में

अफसराें अाैर ऑफिसों में लगे इन ड्राइवर-कर्मचारियाें काे रोडवेज हर महीने करीब 7 लाख रुपए का बिना काम के भुगतान कर रहा है। इनसे रोडवेज में काम कराया जाए ताे ड्राइवर-कंडक्टर संविदा पर नहीं लेने पडेंगे। इसके अतिरिक्त जहां लगे हुए हैं, उस विभाग से भुगतान किया जाए ताे रोडवेज काे प्रति माह 7 लाख रुपए की बचत हाे सकती है।


मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। शुक्रवार काे पता करके जांच कराई जाएगी। अगर लगे हुए हैं ताे सूचना मांगी जाएगी।

-नवीन जैन, एमडी राेडवेज
खबरें और भी हैं...