वजन घटाने के लिए खाएं घर पर बना गाय का घी
डॉ. रेखा पटेल, फिटनेस एडवाइजर, डेंटिस्ट, जोधपुर
घी खाने से कैसे वजन घटता है
1. जरूरी एमीनो एसिड्स होते हैं। इनसे फैट बढ़ाने वाली सैल्स संकुचित होती हैं। तेजी से वजन घटता है।
2. कंजुगैटेड लिनोलेइक एसिड
ओमेगा-छह फैटी एसिड की तरह काम करता है।
3. ओमेगा छह फैटी एसिड लीन बॉडी मास बढ़ाने तथा फैट मास कम करने में भी मदद करता है। इससे भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
4. घी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन दुरुस्त करने तथा सूजन कम करने के काम भी आते हैं। ये चीजें भी वजन घटाने में मदद करती हैं।
आम लोगों के बीच यह धारणा काफी मजबूत है कि घी या फिर मक्खन के सेवन से फैट बढ़ जाता है लेकिन यह सही नहीं है। गाय के दूध से घर पर बने शुद्ध घी में शरीर को स्वस्थ बनाने वाले तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। घी में ऐसे कई विटामिंस होते हैं, जो फैट को गलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनमें हैल्दी फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं जो वजन कम करने में मददगार होते हैं।
घी में लैक्टोज और कैसीन नहीं होता है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए भी खाने में सुविधाजनक होता है जो डेयरी प्रोडेक्ट्स को पचा नहीं पाते हैं। इसमें एंटी-कैंसर और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हुए इन्फेक्शन से बचाते हैं। डाइट में नियमित इसका सेवन करने से ज्वॉइंट्स मजबूत होते हैं और बढ़ती उम्र में भी जोड़ों का दर्द नहीं होता है। इसलिए घी खाना बंद नहीं करें। हैल्दी रहने के लिए घी खाना शुरू करें। यह बीमारियों से बचाव करेगा।
Healthy food