पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Election In Two Municipal Corporations Of Jaipur Jodhpur And Kota On 5 April

जयपुर, जोधपुर व कोटा के दो-दो नगर निगमों में चुनाव 5 अप्रैल को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेयर के लिए वोटिंग 16 अप्रैल काे होगी

दुनियाभर में महामारी घोषित हाे चुके काेराेना वायरस के कारण भीड़भाड़ वाले समारोह व कार्यक्रम स्थगित किए जा रहे हैं, इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर सहित तीन शहराें के 6 निगमाें में चुनाव की तारीख का एेलान कर दिया। जयपुर, जोधपुर और कोटा में पिछले साल अक्टूबर में नव सृजित 2-2 नगर निगमों में वार्ड पार्षदाें के लिए 5 अप्रैल को एकसाथ वाेटिंग कराई जाएगी। इसके बाद 7 अप्रैल काे सुबह 8 बजे मतगणना हाेगी। वार्ड पार्षदाें के लिए नामांकन 19 मार्च से शुरू हाेंगे अाैर अंतिम तिथि 23 मार्च रहेगी। तीनाें शहराें में 560 वार्ड हैं। इसके बाद महापौर के लिए 16 अप्रैल तथा उप महापौर के लिए जरूरी हाेने पर 17 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। मतदान ईवीएम से हाेंगे। वार्ड पार्षदाें के लिए कुल 35,97,873 वोटर हैं।

बता दें कि हाईकोर्ट ने 18 अक्टूबर को नए निगमों की अधिसूचना जारी होने के बाद 6 माह में 18 अप्रैल 2020 तक हर हाल में चुनाव कराने के आदेश दिए थे। इसकी पालना में बुधवार को तीनों शहरों के छह निगमों के 560 वार्डों की आरक्षण लाटरी निकाली गई। इसके दूसरे ही दिन गुरुवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। जयपुर के जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 9,32,807 तथा जयपुर ग्रेटर में 12,28,754 मतदाता हैं। जाेधपुर के जाेधपुर उत्तर में 3,87,794 तथा दक्षिण में 3,39,537 मतदाता, काेटा के कोटा उत्तर नगर निगम में 3,32,655 तथा काेटा दक्षिण में 3,76,326 मतदाता हैं।

काेराेना के कारण भीड़वाले कार्यक्रमों पर रोक, चुनाव की तिथि सवालों के घेरे में

मेयर पद के लिए नामांकन 8 अप्रैल से

मेयर पद के लिए तीनों शहरों के सभी 6 निगमाें में 8 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल रहेगी। मतदान 16 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और उसी दिन मतदान की समाप्ति पर मतगणना कर परिणाम जारी करेंगे। उपमहापौर पद के लिए नामांकन व वोटिंग की जरूरत पड़ने पर 17 अप्रैल को ही सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पार्षदों के चुनाव खर्च की सीमा 80 हजार से बढ़ाकर ढाई लाख रु.

नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए अब ढाई लाख रुपए तक खर्च किए जा सकेंगे। अभी तक चुनाव खर्च की यह सीमा 80 हजार रुपए थी।
खबरें और भी हैं...