छात्रनेता अधिकारी की आवभगत में लगे हैं
राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रनेता छात्रों की समस्याएं भूलकर आजकल एक अधिकारी की आवभगत में लगे हैं। साहब का तबादला क्या हुअा नेताओं ने अब भी पीछा नहीं छाेड़ा। अब अधिकारी काे वापस लाने की प्रयास तेज हाे गए हैं। प्रदेश के मुखिया के पास भी दलील लेकर पहुंच गए हैं। लेकिन यूनिवर्सिटी के मुखियाजी के दफ्तर में बैठने वाले साहब की नेताओं पर नजर है। वे कहते हैं एक एफआईआर ताे भेज दी है, अागे भी बर्दाश्त नहीं करूंगा।