पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Faizan Mohsin Team Champion Won In Straight Sets In Decisive Match

निर्णायक मुकाबले में सीधे सेटों में जीते फैजान-मोहसिन, टीम चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंटर-क्लब टेनिस टूर्नामेंट

फैजान और मोहसिन की निर्णायक मुकाबले में धमाकेदार जीत से एसडीएमएच ने इंटर-क्लब टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। जयपुर क्लब में खेले गए फाइनल में एसडीएमएच ने जय क्लब को 2-1 से पराजित किया। पहले मैच में एसडीएमएच रियाज़ व शशिकांत ने जय क्लब के दिलीप शिवपुरी व पुलकित को 6-2, 6-1 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे मुकाबले में जय क्लब के जगदीश व गुल ने एसडीएमएच के जयंत व देवांशु को 6-4, 7-6 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में फैजान व मोहसिन के सामने अरविंद आर्य व ललित शर्मा की जाेड़ी थी। फैजान और मोहसिन ने यह मैच सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से जीतकर टीम को चैंपियन बना दिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में एसडीएमएच ने फील्ड क्लब-उदयपुर को 2-1 से और जय क्लब ने पाली क्लब को 2-1 से पराजित किया था।
खबरें और भी हैं...