- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Festival Will Begin With The Holding Of Panchamrit Abhishek And Dress Of Prembhaya Government
प्रेमभाया सरकार के पंचामृत अभिषेक व पोशाक धारण से होगा महोत्सव शुरू
शहर का परंरागत, ढूढ़ांड की ऐतिहासिक विरासत, भाव-शक्ति, श्रद्धा से ओत-प्रोत श्रीप्रेमभाया सरकार का 80वां त्रिदिवसीय भक्ति संगीत समारोह का शुभारंभ 16 मार्च को दोपहर 1ः00 बजे श्री प्रेमभाया सरकार के पंचामृत अभिषेक, नवीन पोषाक धारण कराने के साथ होगा। श्रीप्रेमभाया मंडल समिति की ओर से महोत्सव तीन दिन 18 मार्च तक युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार में मनाया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष विजय किशोर शर्मा ने बताया कि पत्रकारों को बताया कि 16 व 17 मार्च को रात 8 बजे से संपूर्ण रात्रि ख्यातिनाम गायक, वाद्यक ढूंढाड़ी भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे। वहीं, 17 व 18 मार्च को दिन में महिला मंडल की ओर से भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा। समिति के मंत्री योगेश भटनागर ने बताया कि तीसरे दिन 18 मार्च को पूरी रात नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। शाम 7.00 बजे युगल कुटीर से नगर कीर्तन प्रारंभ होगा। यहां से जाट के कुएं का रास्ता, गोपीनाथ जी का मंदिर, बारह भाइयों का चौराहा, नाहरगढ़ रोड, चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, गोपालजी का रास्ता, लाल जी सांड का रास्ता, बोरड़ी का रास्ता, अजायबघर का रास्ता, खूंटेटों का रास्ता, खेजड़ों का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता होते हुए दूसरे दिन 19 मार्च सुबह 7 बजे युगल कुटीर पहुंच कर संपन्न होगा।
उल्लेखनीय है कि भक्त शिरोमणि आयुर्वेदाचार्य युगल किशोर शास्त्री ने शीतलाष्टमी के दिन वर्ष 1940 में भगवान कृष्ण के बालस्वरूप को जयपुर की ढूंढाड़ी भाषा में श्रीप्रेमभाया नाम प्रदान कर त्रिदिवसीय भक्ति संगीत समारोह की शुरुआत की थी।