पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Film Industry In Crisis Due To Closure Of Cinema Hall In Mumbai Mp Loss Of 50 Crores Every Week

मुंबई-मप्र में भी सिनेमाघर बंद होने से संकट मंे फिल्मोद्योग, हर हफ्ते 50 करोड़ का घाटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ये फिल्में हुईं प्रभावित

Á ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ की रिलीज मेकर्स ने 11 महीने आगे बढ़ा दी है।

Á डिज्नी ने फिल्म ‘मुलान’, ‘द न्यू म्यूटेंट्स’, ‘एंटलर्स’ की रिलीज पोस्टपोन कर दी है।

Á ‘ए क्वाइट प्लेस पार्ट 2’ भी 19 मार्च को रिलीज नहीं होगी।

‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘तूफान’ भी टली

यशराज और एक्सेल की फिल्मों की रिलीज भी टल गई है। ‘जयेशभाई जोरदार’ और फरहान की ‘तूफान’ की रिलीज डेट की अदलाबदली की गई है। ‘तूफान’ अब 18 सितंबर को रिलीज होगी, वहीं ‘जयेशभाई...’ अब 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Á इस बीच खबर है कि कुछ दिनों तक सभी शूटिंग बंद हो सकती हैं। एफडब्लूआईसीई प्रोड्यूसर बॉडी से बातचीत के बाद जल्द निर्णय लेगा।

नुकसान के घेरे में सब...

इस स्थिति से घाटा सभी को हो रहा है। स्टार्स, सुपरस्टार्स कोई नहीं बच रहा। 10 अप्रैल के बाद अमिताभ, जाह्नवी, की बड़ी फिल्मों का लाइन अप रिलीज को तैयार है। मई के पहले वीक में ‘कुली नंबर वन’ और आगे फिर अमिताभ बच्चन की ही ‘झुंड’ है। फिर आता है 22 मई का वक्त, जब ‘राधे’ और अक्षय कुमार की ही ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ रिलीज का वक्त है। उसके बाद फिर पांच जून वाले स्लॉट पर जाह्नवी कपूर की ‘रूही अफजाना’ है। नतीजतन, क्या बड़ा संकट खड़ा होने वाला है, इसका जवाब किसी के पास नहीं है? नुकसान की बात करें तो तकरीबन 50 करोड़ का घाटा हर हफ्ते हिंदुस्तान के सिनेमाघरों को होने वाला है।

सितारों ने किया सतर्क

Á प्रियंका ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा- नमस्ते से सुरक्षित रहिए।’

Á एक वायरल वीडियो में कार्तिक आर्यन मास्क लगाए दिख रहे हैं।

Á करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में वायरस की रोकथाम के लिए बताए जा रहे उपायों को जांच-परखने के बाद ही अपनाने की सलाह दी है।

Á हैरी पॉटर यानी डेनियल रेडक्लिफ ने अपने कोरोना की चपेट में आने की अफवाह का खंडन किया है और कहा कि वह हमेशा ही बीमार नजर आते हैं।

‘मलंग’ की पार्टी में आदित्य और दिशा के चेहरों पर कोरोना का खौफ साफ दिखा। अनिल कपूर पूरे समय मास्क पहने रहे।

को रोना के चलते बॉलीवुड में अफरा-तफरी मची हुई है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के पांच बड़े शहरों नवी मुंबई, थाणे, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़ के व मप्र के भी सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। बिहार, दिल्ली, जम्मू, केरल में थिएटरबंदी पहले से है। इन हालात से साफ है कि बाकी राज्य भी अपने यहां सिनेमाघर बंद करेंगे और फिल्मोद्योग पर गहरा संकट आ जाएगा। अगर पूरे मार्च ऐसा चला तो ठीक 31 तारीख के बाद ऐसा नहीं होगा कि 2 अप्रैल से ही लोग सिनेमाघर आने लगेंगे। उनके दिल से कोरोना का डर दूर होते होते एक महीना जाएगा। ‘सूर्यवंशी’ और ‘83’ दोनों की रिलीज डेट अप्रैल तो छोड़िए मई जून तक जाती दिख रही है। वहां ईद रिलीजों का मामला सामने आ जाएगा तो टकराव तय है। जैसे जेम्स बॉन्ड सीरिज की फिल्म सीधा नवंबर खिसक गई, वैसे ही हालात इंडियन फिल्मों के भी बनते नजर आ रहे हैं।


अतुल मोहन

बॉलीवुड के आर्थिक
मामलों के एक्सपर्ट

एक्सपर्ट रिपोर्टिंग: कोरोना से बॉलीवुड में अफरा-तफरी की खबर कवर कर रहे हैं एक ट्रेड विशेषज्ञ
खबरें और भी हैं...