क्रिकेट में फिटर, कबड्डी में इलेक्ट्रिशियन विजेता
जयपुर | फिटर सेकंड ईयर टीम ने भूषण आईटीआई संस्थान में आयोजित अंतर-व्यवसाय खेल प्रतियोगिता ‘ऊर्जा-2020’ में क्रिकेट खिताब जीता। कबड्डी में इलेक्ट्रिशियन सेकंड ईयर, वॉलीबॉल में फिटर फर्स्ट ईयर, बैडमिंटन में इलेक्ट्रिशियन सेकंड ईयर के अतुल सैनी, 100 मीटर में फिटर सेकंड ईयर के राकेश कुमावत ने पहला स्थान हासिल किया। संस्थान के निदेशक नंद किशोर सोनी ने पुरस्कार बांटे।