पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Five Thousand Masks Seized In Raid On Da Forma

दाे फर्माें पर छापेमारी में पांच हजार मास्क जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | कोरोना वायरस की राेकथाम के लिए उपयाेग में लिए जाने वाले मास्क एवं हैंड सेनेटाइजर को एमआरपी से ज्यादा मूल्य पर बेचने अाैर, मार्का के मुद्दे पर विधिक माप विज्ञान की टीम ने तीन फर्माें पर कार्रवाई की है। नियम विरुद्ध तैयार किए गए दो फर्मों पर 5 हजार 222 मास्क जब्त किए गए है।

विधिक माप विज्ञान जयपुर की टीम शनिवार को नेहरू बाजार स्थित फर्म अजय सर्जिकल की जांच करने पहुंची तो वहां पर वीनस ब्रांड मार्का के मास्क विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम 2011 के नियमों के तहत नहीं पाए गए जिस पर टीम द्वारा 1 हजार 472 निर्मित मास्क के नगों को जब्त कर लिया गया। टीम जब जयसिंह पुरा खोर जयपुर स्थित फर्म जेक्सन केयर प्रोडक्ट की जांच करने पहुंची तो फर्म वहां पर भी विधिक माप विज्ञान (डिब्बाबंद वस्तुएं) नियम 2011 के नियमों के तहत पंजीकरण नहीं पाया गया। फर्म द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए तैयार मास्को की पैकेजिंग पर
घोषणाएं भी अंकित नहीं कर रखी थी जिस पर विधिक माप विज्ञान टीम ने 3 हजार 750 नगों को जब्त कर लिया गया।

हैंड सेनिटाइजर का बिना पैकेट रजिस्ट्रेशन के निर्माण

टीम कानोता में रीको इंडस्ट्रीज एरिया में संचालित फर्म एसोसिएट फार्मा ट्रेडर्स की जांच करने पहुंची तो फर्म द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के हैंड सेनिटाइजर एवं आयुर्वेदिक प्रोपराइटरी दवाइयों का निर्माण पाया गया। जो कि बाजार में बिक्री करने के लिए पैकिंग भी पाई गई।

एयरलाइंस को रद्द करनी पड़ रहीं फ्लाइट्स

कोरोना वायरस का दायरा बढ़ने से हवाई यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है। संक्रमण न फैले, इस डर से यात्री अब हवाई यात्रा करने से भी डरने लगे हैं। इसका ज्यादा असर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर देखने को मिल रहा है। 13 मार्च से विदेशी यात्रियों के लिए भारत का वीजा बंद किए जाने से अब फ्लाइट्स में यात्रीभार में एक साथ गिरावट देखने को मिल रही है। अब केवल भारतीय मूल के यात्री ही यहां आ सकते हैं। विदेशों से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स में यात्रीभार में गिरावट आई है। इसी तरह बैंकॉक और कई खाड़ी देशों में भारतीय यात्रियों को वीजा मिलने में परेशानी हो रही है।
खबरें और भी हैं...