चिकित्सा विभाग ‘वेबसाइट’ को अपडेट करना ही भूला
जयपुर | प्रदेश में कोरोना के साथ-साथ मौसमी बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया अौर स्क्रब टाइफस के लगातार मामले मिल रहे है। लेकिन चिकित्सा विभाग की वेबसाइट पिछले 20 दिन से अपडेट नहीं करने से गंभीर लापरवाही का मामला सामने अाया है। वेबसाइट को 19 फरवरी के बाद मलेरिया, डेंगू अौर चिकनगुनिया के पॉजिटिव केसेज के अांकड़ों को अपडेट नहीं किया है। अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ रहे है कि कोरोना के चलते समय नहीं मिल रहा है।