पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Former Mla Lays Foundation Stone Of Community Buildings Paper Says Wrong

पूर्व विधायक ने सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया...कागजी बोले- गलत है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता ने रविवार को निगम हैरिटेज के नए वार्ड 57 में बालानंद जी के रास्ता फूटा कोर्ट के पास हरिजन बस्ती में दाे सामुदायिक भवनों का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। शिलान्यास काे लेकर किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमीन कागजी ने एतराज जताया है। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र का मामला हाेने के कारण कांग्रेस के स्थानीय विधायक अमीन कागजी काे मामले की जानकारी मिली ताे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार अाैर कांग्रेस के स्थानीय विधायक हाेने के नाते शिलान्यास करने का उनका हक है। पूर्व विधायक ने चुनावों के एन माैके पर भवनाें में राशि देने की घोषणा कर जनता काे बेवकूफ बनाया था। अब फिर कांग्रेस राजे में खुद ही शिलान्यास कर जनता में भ्रम फैला रहे है। इसमें वे कामयाब नहीं हाे पाएंगे। अपने पद रहते हुए काेई काम नहीं किया अब हमारे काम काे खुद का काम बताने पर तुले है। शिलान्यास काे लेकर पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि दोनों सामुदायिक केंद्रों काे मेरी विधायक कोष से राशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व में चुनाव के कारण आचार संहिता लागू हो जाने से दोनों सामुदायिक भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास नहीं हो सका था। वर्तमान में राज्य सरकार ने इसको रोकने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मेरे द्वारा पूर्व में स्वीकृति दे दी गई थी परंतु उस समय नींव नहीं रखी जा सकी। अाज मेरे द्वारा नींव रखी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एससी-एसटी के लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...