बैक डेट में किया चार आरएएस के ट्रांसफर
जयपुर| कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार को 4 आरएएस के तबादले आदेश जारी किए गए, लेकिन आदेश की तिथि 12 मार्च को उल्लेख किया गया। दरअसल 12 मार्च को ही नगर निगम जयपुर, कोटा और जोधपुर चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लग चुकी है। चारों तबादले कोटा शहर के लिए किया गया। राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह नगर विकास न्यास कोटा में सचिव, एडीएम बूंदी राजेश जोशी को विशेषाधिकारी भूमि नगर विकास न्यास कोटा, एसडीएम बारां चंदन दुबे को उप सचिव नगर विकास न्यास कोटा द्वितीय और एसडीएम तालेड़ा बूंदी मोहम्मद ताहिर डीएसओ कोटा के पद पर लगाया गया है। आरएएस अंबालाल मीणा भवानी सिंह पालावत को एपीओ किया गया है।