गेट का रिजल्ट व आंसर की हुई जारी
आईआईटी दिल्ली ने गेट का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। हर ब्रांच के टॉपर की घोषणा के साथ साथ ही ब्रांच वार कट ऑफ भी जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली ने जनरल, एससी, एसटी व ओबीसी के लिए मिनिमम क्वालिफाय मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। कुल 6.8 लाख छात्रों ने एग्जाम दिया था। इसमे से 18.8 प्रतिशत छात्र ने एग्जाम क्वालिफाय किया। इससे पहले आईआईटी दिल्ली ने पहली अांसर की जारी करके उस पर आपत्तियां मांगी थी। अब रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। करीब 28 ब्रांच का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें एयरोस्पेस, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर, बायोमेडिकल, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य ब्रांच शामिल हैं। आईआईटी की पीजी स्ट्रीम के दाखिले के लिए यह एग्जाम होता है।