- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Gehlot Defeats 6 Big Names Rajya Sabha Candidate From Bjp
6 बड़े नामों को पछाड़ गहलोत भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी
जयपुर। राज्यसभा चुनावों के लिए भाजपा ने राजस्थान से पूर्व मंत्री राजेंद्र गहलोत को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने हैं। बहुमत के लिहाज से इनमें से दो सीटें कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में जानी तय मानी जा रही है।
राजस्थान भाजपा से राज्यसभा टिकट के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक जसवंत विश्नोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और पूर्व सांसद सीआर चौधरी के नाम भी कोर कमेटी की चर्चा में आए थे, लेकिन इन सब पर तरजीह देते हुए कमेटी ने लो प्रोफाइल गहलोत के नाम को आगे बढ़ाया। गहलोत भाजपा की भैरोंसिंह सरकार में जलमंत्री रह चुके हैं वहीं 2015 में उन्होंने जोधपुर में पार्षद का चुनाव भी लड़ा।