पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Gold Is Expected To Be Cheaper By 1000 And Silver By 2000 Today

सोना 1,000 व चांदी ~2,000 तक आज सस्ती होने का अनुमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेयर बाजारों में गिरावट के कारण लिक्विडिटी संकट बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना- चांदी की चमक फीकी पड़ी

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट के मद्देनजर लिक्विडिटी का संकट बढ़ने से देर शाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की चमक फीकी गई। अमेरिकी वायदा एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी सोना 53.40 डॉलर की गिरावट से 1,581.40 डॉलर तथा मई डिलवरी चांदी 0.83 डॉलर घटकर 15.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। इसके असर को वायदा एक्सचेंज एमसीएक्स में भी सोना 1,200 तथा चांदी 2,000 रुपए सस्ती हो गई। इससे शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोने के दाम करीब 1,000 तथा चांदी के 2,000 रुपए तक घटने का अनुमान है। जयपुर में अभी जेवराती सोना 42,100 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 46,500 रुपए प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए घरेलू बाजार में जेवराती सोना 41,000 रुपए तथा चांदी 45,000 रुपए से नीचे उतर सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली बढ़ने तथा अमेरिकी शेयर बाजारों में लोअर सर्किट लगने के बाद वित्तीय बाजारों में लिक्विडिटी संकट बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों ने सोने की बिकवाली तेज कर दी और घरेलू वायदा एक्सचेंज में भी देर शाम तक सोना लगभग पौने तीन फीसदी तक सस्ता हो गया।

आगे क्या....विशेषज्ञों का कहना है कि काेरोना के 100 देशों में फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार में कमी का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार लगभग थम गया है। कंपनियों के मुनाफे पर इसका असर पड़ने लगा है। निवेशक शेयर बाजारों से और पैसा निकालेंगे। इससे लिक्विडिटी का संकट बढ़ेगा और सोना -चांदी की कीमतों में और कमी संभव होगी।

खबरें और भी हैं...