पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Good Initiative Promoter Who Becomes Collector Will Retire From Ias District

अच्छी पहल; कलेक्टर बनने वाले प्रमोटी आईएएस जिले से होंगे रिटायर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाई माधोपुर, पाली कलेक्टर मार्च व अप्रैल में हो रहे रिटायर

जयपुर | कांग्रेस सरकार एक नई परंपरा शुरू कर दी है। पहले जिले में कलेक्टर बनने वाले प्रमोटी आईएएस अफसरों को रिटायरमेंट से ठीक पहले सचिवालय में तबादला कर दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें जिले से ही रिटायर करने की परंपरा शुरू की जा रही है। पिछले महीने सिरोही के कलेक्टर एसके सोलंकी 29 फरवरी को जिले से ही रिटायर हो गए। सवाईमाधोपुर के कलेक्टर एसपी सिंह मार्च में जिले से ही रिटायर होने जा रहे हैं। पाली कलेक्टर डीसी जैन अप्रैल में रिटायर होंगे। इन्हें रिटायरमेंट से पहले सचिवालय में तबादला नहीं किया जाएगा। सरकार का मानना है कि रिटायरमेंट से पहले सचिवालय में तबादला करने से अफसरों का मनोबल टूटता है। ऐसे में अब जिले से ही उन्हें रिटायर करने की परंपरा शुरू की जा रही है। इससे प्रमोटी आईएएस अफसरों में उत्साह का संचार हो रहा है।

सिविल लाइंस से

कार्ट अटैक
खबरें और भी हैं...