- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Good Sleep Increases Your Ability To Fight Against Diseases
रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है अच्छी नींद
new reserch
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अच्छी नींद लें। सात से नौ घंटे की नींद लेने से यह कई तरह की बीमारियों से बचाव करेगी। जर्मनी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, सोने से शरीर में टी सैल्स बढ़ते हैं। ये टी-सैल्स एक तरह से इम्युन सैल्स होते हैं। यह वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
वहीं, सोने के दौरान शरीर में कई स्ट्रेस हार्मोन्स (एड्रेनेलिन और नोराड्रेनेलिन) और इन्फ्लेमेशन बढ़ाने वाले फैक्टर कम हो जाते हैं, इसलिए इस सयम शरीर में टी-सेल्स की ग्रोथ तेजी से होती है। ये टी-सेल्स शरीर में वायरस और कैंसर से प्रभावित सैल्स को ठीक करने में मदद करती हैं। पांच घंटे से कम नींद लेने पर ब्रेन सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। इससे कार एक्सीडेंट, मूड स्विंगस, चिड़चिड़ापन, आलस, थकान, याददाश्त का कमजोर पड़ना, वर्क परफॉर्मेंस प्रभावित होती है। इसलिए बीमारियों से बचाव और इम्युन सिस्टम मजबूत बनाने के लिए नींद पूरी लें। यह हमारे डिस्चार्ज शरीर को दुबारा चार्ज करने का प्राकृतिक तरीका है। नेशनल स्लिप फाउंडेशन के मुताबिक, एक वयस्क को दिन में सात से नौ घंटे सोना चाहिए।