पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Got Third Ragi In Jaipur Was Latte From Dubai Wife Son Report Negative

जयपुर में तीसरा राेगी मिला, दुबई से लाैटे थे, पत्नी-बेटे की रिपाेर्ट निगेटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इटली के कोरोना पीड़ित दंपती में प|ी की रिपाेर्ट अब निगेटिव

जयपुर में काेराेना के अब तीन मरीज हाे गए हैं। दुबई से लाैटे जयपुर के अादर्श नगर निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति में इस राेग की पुष्टि हुई है। उनके साथ अाई 78 वर्षीय प|ी व 50 वर्षीय बेटे काे भी संदिग्ध मानते हुए सैंपल लिए गए। हालांकि, उनकी रिपाेर्ट निगेटिव अाई है। यह पहला माैका है, जब जयपुर निवासी किसी व्यक्ति में काेराेनावायरस पाॅजीटिव मिला है। इससे पहले प्रदेश के भ्रमण पर अाए 26 सदस्यीय दल में शामिल इटली निवासी पति-प|ी में इस राेग की पुष्टि हुई थी। उनका एसएमएस में उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में दो बार की गई जांच में इटली की महिला पर्यटक की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिकित्सा विभाग के एसीएस रोहित कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए बुजुर्ग जिस फ्लाइट में दुबई से जयपुर आए थे, उसके सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। उन्हाेंने बताया कि प्रदेश से अब तक कुल 344 सैंपल लिए गए। इनमें से 3 पॉजीटिव मिले, जबकि 332 निगेटिव पाए गए। नाै की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। अादर्श नगर निवासी बुजुर्ग दुबई से 28 फरवरी को स्पाइस जेट की फ्लाइट में जयपुर अाए थे। उनकी तीन-चार मार्च काे तबीयत बिगड़ी ताे पहले फाेर्टिस, फिर इटर्नल व सीके बिरला अस्पताल में दिखाया गया। नाै मार्च काे उन्हें एसएमएस अस्पताल में भेजा गया। यहां 10 मार्च काे जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। इसके बाद पुणे से भी जांच कराई ताे उसमें भी काेराेना की पुष्टि हुई।

लापरवाही बतरने वाले 4 डॉक्टराें को नोटिस

कोरोना की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर चार डॉक्टराें को नोटिस जारी किया गया है। इन डॉक्टराें को रेस्पांस टीम में शामिल किया गया था और बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के निर्देश थे। लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर जोधपुर मेडिकल कॉलेज की डॉ. सुमन भंसाली, डॉ. सुरेश वर्मा, डॉ. मनोज लखोटिया अाैर डाॅ. पीके खत्री को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन डॉक्टराें को चार मार्च को जैसलमेर कलेक्टर को सूचना देनी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और न ही कोई जानकारी दी गई।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री एंव कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद नदीन डोरिस भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। कुछ दिनों के लिए उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है। उधर, एअर इंडिया का विमान बुधवार को 83 नागरिकों को लेकर इटली से नई दिल्ली पहुंचा। सभी यात्रियों को हरियाणा में मानेसर के सैन्य कैंप में निगरानी में रखा गया है। इनमें भारत के 74, इटली के 6 व अमेरिका के 3 नागरिक हैं।

महामारी का मतलब...

पैनडेमिक यानी महामारी उस बीमारी को कहते हैं जिससे एक ही समय में दुनिया में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं। किसी नए वायरस से फैलने वाली महामारी ज्यादा घातक होती है, क्योंकि ये आसानी से फैल सकती है। कोरोनावायरस में ये सभी लक्षण पाए गए हैं।

दिल्ली में एक ऑफिस के बाहर जांच करता निजी सुरक्षाकर्मी।

कोरोनावायरस अब महामारी घोषित

नई दिल्ली/जिनेवा | दुनिया के 110 देशों में 4300 से ज्यादा लोगों का शिकार कर चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है। संगठन के महासचिव डाॅ. टेड्रोस अदनोम ग्रेब्रेयासस ने कहा कि अब तक 1.18 लाख से ज्यादा लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं। इसके दुनिया में फैलने की आशंका बनी हुई है। इस बीच, भारत में 10 अाैर मरीज मिले हैं। मुंबई में पहली बार दो मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 68 हो गई है। सरकार ने बड़ा ऐहतियाती कदम उठाते हुए सभी देशों के लोगों के भारत आने पर रोक लगा दी है। 13 मार्च से सिर्फ राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, प्रोजेक्ट वीसा को छोड़कर किसी भी विदेशी नागरिक को 15 अप्रैल तक देश में आने की इजाजत नहीं मिलेगी। भारतीय विदेश जाते हैं तो वहां से लौटते समय उन्हें 14 दिन के लिए निगरानी में रखा जा सकता है। इधर, कर्नाटक के एक संदिग्ध मरीज की हैदराबाद में मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो देश में कोरोना से मौत का यह पहला मामला होगा।
खबरें और भी हैं...