- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Great Indian Travel Market To Be Held From April 19 To 21
19 से 21 अप्रेल को होने वाला ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार स्थगित
कई देशों में कोविड -19 के प्रकोप से सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से हाल ही में 15 अप्रेल 2020 तक सभी वीजा को निलंबित करने वाली एडवाइजरी के मद्देनजर ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी) का 12वां संस्करण स्थगित कर दिया गया है। फैडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के परामर्श से राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है। ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार जयपुर में 19 से 21 अप्रेल 2020 तक आयोजित किया जाना था। राजस्थान सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा ने कहा कि ‘यह हम सभी के लिए बड़ी निराशा है, लेकिन हमने अपने प्रतिभागियों के हित में यह निर्णय लिया है। कोरोना के संबंध में स्थिति स्थिर होने पर हम जीआई टीबी के 12वें संस्करण की नई तारीखों का ऐलान करेंगे’।