- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Guardian Of Divyang Cricket Control Board Expresses Gratitude To Cm
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की संरक्षक ने जताया सीएम का आभार
जयपुर| दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की संरक्षक कंचन शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और खेल मंत्री अशोक चांदना के दिव्यांग खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया हैं।
हाल ही में पैराओलंपिक पैरा क्रिकेट और पहली बार दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के प्रावधानों में शामिल किया गया है। इसमें खाली पद होने की कोई बाध्यता नहीं होगी साथ ही पहली बार आउट ऑफ टर्न नौकरी में क्रिकेट को शामिल किया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर होने के बाद इसके आदेश जारी किए जा सकेंगे।