पीएल केटीएम पर हस्कवर्ना बाइक लाॅन्च
जयपुर | अजमेर राेड स्थित पीएल केटीएम पर बजाज केटीएम ग्रुप की नई पेशकश हस्कवर्ना बाइक काे लाॅन्च किया गया। यह प्रीमियम स्वीडिश ब्रांड है। इस बांड के तहत दाे माॅडल पेश किए गए िजनमें स्वार्टपिलन 250 सीसी अाैर विटपिलन 250 सीसी शामिल हैं। ये बाइक्स फाेर स्ट्राेक डीअाेएचसी इंजन अाैर बीएस6 के अनुकूल हैं। पीएल केटीएम के डायरेक्टर यश शर्मा के अनुसार इसकी कीमत 1.80 लाख रुपए (एक्स शाेरूम) रखी गई है। उनके अनुसार यंग बाॅयेज में इन बाइक्स का खास क्रेज है।