- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Heavy Fall In Silver And Silver Due To Cash Crisis
नकदी के संकट से साेने व चांदी में भारी गिरावट
विदेशी बाजाराें में काेराेना वायरस की वजह से काराेबारी गतिविधियाें में ठहराव अाैर नकदी के संकट के कारण शुक्रवार काे स्थानीय सर्राफा बाजार में साेने अाैर चांदी में जाेरदार गिरावट दर्ज की गई। साेना स्टैंडर्ड 1250 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हाे गया वहीं साेना जेवराती 1200 रुपए नीचे अा गया। चांदी के भाव भी 2350 रुपए प्रति किलाे घट गए।
विदेशों में गुरुवार के काराेबार के दाैरान साेने में एक फीसदी से अधिक की नरमी का घरेलू बाजार में दबाव देखा गया। हालांकि शुक्रवार काे वहां शुरुअाती काराेबार में सुधार के संकेत मिले। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 7.8 डॉलर चढ़कर 1,584.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। वहीं, अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 4.60 डॉलर टूटकर 1,585.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 15.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एमसीएक्स गाेल्ड फ्यूचर शुक्रवार काे एक समय 41,750 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला लेकिन तेजी से नीचे अाकर दिन में 41,443 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जून डिलीवरी भाव 1.01 फीसदी घट गए। इस सप्ताह के प्रारंभ में साेना एक समय सात साल के सर्वाेच्च स्तर 1700 डाॅलर प्रति अाैंस पर पहंुच गया था लेकिन अब यह 2011 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की अाेर बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर स्पाॅट गाेल्ड में शुक्रवार काे एक समय 3.6 फीसदी की गिरावट अा गई थी जाे बाद में कुछ घटकर 1.3 फीसदी की ही रह गई। उस समय साेना 1555.42 डाॅलर प्रति अाैंस पर ट्रेड कर रहा था। इस सप्ताह अभी तक साेना सात फीसदी तक टूट चुका है।
अाज साेने में अाैर गिरावट की अाशंका, एमसीएक्स पर साेना 4.40% टूटा
एमसीएक्स पर देर रात के काराेबार में साेना 1858 रुपए यानी 4.40 फीसदी की गिरावट के साथ 40,348 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी 3652 रुपए यानी 8.27 फीसदी टूटकर 40,487 रुपए प्रति किलाे के भाव चल रही थी। वहीं, अमेरिकी बाजाराें में साेना 3.50 फीसदी गिरावट के साथ 1520 डाॅलर प्रति अाैंस पर ट्रेड कर रहा था। इससे शनिवार काे भी स्थानीय सर्राफा बाजार में साेना 1000 रुपए से अधिक अाैर चांदी 2500 रुपए से अधिक लुढ़क सकती है।
जयपुर सर्राफा भाव
चांदी (999) 44,150, चांदी रिफाइनरी 43,650 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 43,350 रुपए, सोना जेवराती 40,900 रुपए तथा वापसी 39,400 रुपए प्रति दस ग्राम।