पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Hello To The Colors Gulal39s Tilak And Puffed Rice

रंगों को नमस्ते!गुलाल का तिलक व फूलाें की हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोराेना से डराेना : तीज-गणगौर की तरह जयपुर की हाेली दुनिया में मशहूर है। कोराेना की वजह से हाेली पर सामूहिक जश्न कैंसिल हाे गए लेकिन मेहमानों का मान बढ़ाएगी फूलाें की हाेली। वायरस से लड़ने के लिए शहर तैयार है।

हम कोराेना को हराएंगे। इस मैसेज के साथ इस बार जयपुर की हाेली अलग अंदाज में मनेगी। इस बार कोराेना की वजह से सतरंगी हाेली सेलिब्रेशन नहीं हाेगा। लेकिन मेहमानों की आवभगत नमस्ते अाैर राम-राम सा से हाेगी। पिचकारियों से रंग नहीं बरसेंगे लेकिन तिलक के साथ खास तरह की फूलाें की हाेली खेली जाएगी। बीते कई सालाें से हाेली के रंगाे में सराबोर रहने वाले हाेटल अाैर रेस्त्रां में हाेली के सतरंगी सेलिब्रेशन कैंसिल हाे गए है। लेकिन सभी जगह फूलाें की हाेली के साथ राजस्थानी व्यंजनों से मनुहार के इंतजाम किए हैं।

ये थी तैयारी : सफेद कुर्ता-पायजामा अाैर साफे पर छूटती पिचकारियां

सफेद पायजामा कुर्ते के ऊपर पचरंगी साफा पहने सैलानियों पर इस बार भी पिचकारियों के सतरंगी रंग अाैर अबीर की छाप छोड़ने की तैयारियां हाे चुकी थी, लेकिन अब एेसा सेलिब्रेशन नहीं हाेगा। जयपुर के दर्जनों हाेटल्स में पूरे दिन चलने वाला यह धमाल काेराेना की वजह से इस बार नजर नहीं अाएगा।

खास : डिग्गी पैलेस-नारायण निवास में 450 टूरिस्ट के लिए थी तैयारी

छह माह पहले से ही जर्मनी, फ्रेंच, स्पेनिश, ब्रिटिश के करीब 250 टूरिस्ट के लिए डिग्गी पैलेस में स्पेशल हाेली सेलिब्रेशन, लजीज व्यंजन अाैर म्यूजिक के इंतजाम हो चुके थे। फेडरेशन अाॅफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म अाॅफ राजस्थान के फाउंडर मैंबर खालिद खान ने बताया कि सैलानियों के लिए सफेद पायजामा अाैर कुर्ता, पिचकारियां, अबीर गुलाल, डीजे अाैर फाेक अार्टिस्ट प्रोग्राम की तैयारी की गई थी। ऐसा ही सेलिब्रेशन नारायण निवास में तय था। वहां अाेनर मानसिंह कानाेता ने बताया 200 टूरिस्ट के लिए तैयारी हाे चुकी थी। पर अब प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा है।

सिटी पैलेस में मनेगी परम्परागत हाेली

वैसे ताे सिटी पैलेस में हमेशा हाेली का एक दिन का जश्न हाेता है, लेकिन इस बार वहां दाे दिन अवकाश रहेगा। हर साल की तरह परम्परागत हाेली का जश्न दाेनाें दिन हाेगा। इस बार केवल राॅयल फैमिली के बुलाए मेहमान ही शामिल हाेंेगे। यहां देशी रंग के साथ गुलाल गाेटे से हाेली मनाएंगे।

अामेर महल बुकिंग पर असर नहीं

अामेर महल में फिलहाल ताे टूरिस्ट कम नहीं हुए क्योंकि ये इंडिया में पहले से अाए हुए थे। लेकिन अगले कुछ दिनाें में इसका असर साफ नजर अाने लगेगा। आमेर महल अधीक्षक पंकज धरेंद्र ने बताया कि, कोरोना का महल में आने वाले टूरिस्टों पर असर नहीं पड़ा। एलिफेंट राइडिंग भी पहले की चल रही है। टूरिज्म सीजन के बचे हुए अगले करीब 2 महीने की बुकिंग कैंसिल हाे चुकी है। इसका सीधा असर हाेटल, हैंडीक्राफ्ट अाैर ट्रांसपोर्ट के कारोबार पर पड़ेगा। टूर ऑपरेटर बहादुर सिंह राजावत के मुताबिक जर्मनी सहित कई देशों ने बॉर्डर सील कर दिए हैं।

फाइल फोटो

खबरें और भी हैं...