- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Hey Joshi You Are Here So Who Will Take Care Of The Mlas In The Resort
अरे जोशी जी आप यहां, तो रिसोर्ट में विधायकों का ख्याल कौन रखेगा
जयपुर | गुरुवार को होली के अवकाश के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने पर सुबह विधानसभा पहुंचे विपक्ष के उप नेता विधायक राजेंद्र राठौड़ एवं सरकारी मुख्य सचेतक डॉक्टर महेश जोशी जैसे ही एक साथ मिले होली की शुभकामनाओं के बाद राठौड़ बोले- अरे जोशी जी आप यहां विधानसभा में तो फिर वहां आपके विधायकों का ख्याल कौन रखेगा? इस पर महेश जोशी राठौड़ की तरफ झुक कर बोले- आप भी यहां विधानसभा में तो फिर काहे की चिंता, हम सब साथ-साथ हैं तो वहां विधायक आराम से रहेंगे। आप चिंता नहीं करें।
फोटो : महेंद्र शर्मा