जयपुराइट्स की रंग बरसे होली पार्टी...
जयपुर क्लब के मेंबर्स व फैमिली के लिए होली सेलिब्रेशन। कलरफुल थीम में शामिल हुए मेंबर्स
अजीत
डॉ. कुलदीप और डॉ. मंजू
सुमन, इंगा, रितू, रानू, मीता, मुक्ता और अन्य अतिथि
सिटी रिपाेर्टर | आगरा की बर्फी, मथुरा के डबकी वाले आलू, जयपुर की प्याज कचोरी के साथ देशभर के चाट का जायका लिया होली पार्टी में उपस्थित मेंबर्स ने। जिनका साथ स्वादिष्ट रेसिपीज ही नहीं, बल्कि होली के पुराने गीत और खूबसूरत रंगों में बने हर्बल गुलाल ने भी दिया। यह अवसर था रंग बरसे होली पार्टी का। जिसका आयोजन जयपुर क्लब में हुआ। इस शाम में क्लब मेंबर्स अपनी फैमिली के साथ उपस्थित रहें। जिनके लिए पार्टी की थीम कलरफुल रखी गई। साथ ही यहां मुंबई से आई सिंगर इंदिरा नायक ने होली के साथ बॉलीवुड सांग्स प्रस्तुत किए। पार्टी को यादगार बनाने के लिए एक कॉर्नर फूड जोन बनाया गया। जहां त्यौहार पर सर्व होने वाले रेसिपीज सर्व की हुर्इ। जिसमें ही आगरा, मथुरा, जयपुर सहित कई शहरों की चाट शामिल थी।
रवीना, रतिषा, मिताली, प्रियोल, संदीप
राजीव और मोहित
डॉ. साकेत, अल्का, समर्थ और संदीप
अभिषेक, संजय और पंकज