पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Hookbar Inside Lock On Door Goods Seized Operator Arrested

दरवाजे पर ताला अंदर हुक्काबार, सामान जब्त, संचालक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | अशोक नगर थाना इलाके में गुरुवार को पुलिस ने तिलक मार्ग वाली गली स्थित चित्तौड़ा हाउस में दबिश देकर हुक्का बार पर कार्रवाई की। पुलिस को बिल्डिंग में दो जगह हुक्का बार चलते मिले। एसीपी नेमीचंद खारिया ने बताया कि चित्तौड़ा कैफे व होप्स कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहा था। एक हुक्का बार बिल्डिंग के टॉप फ्लोर व दूसरा बेसमेंट में चल रहा था, जिसके गेट पर ताला लगा हुआ था, ताकि किसी को संदेह न हो। जब पुलिस ताला तोड़कर अंदर घुसी तो आधा दर्जन लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस ने सामान जब्त कर लिया और हुक्का बार संचालक अस्मिता और दयाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने विद्याधर का बाग घाट की गुनी स्थित वन अपोन ए टाइम रेस्टोरेंट पर हुक्का बार की कार्रवाई की है।
खबरें और भी हैं...