पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Housing Board Commissioner Reviewed Various Schemes From Vc

हाउसिंग बोर्ड कमिशनर ने वीसी से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| शासन सचिवालय में बुधवार को हाउसिंग बोर्ड कमिशनर पवन अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के बोर्ड अधिकारियों से वार्ता कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बुधवार नीलामी उत्सव, सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को किश्तों पर आवास आवंटन, राज्य सहायक कर्मचारी आवासीय योजना, जयपुर और महात्मा गांधी संबल आवासीय योजना, बड़ली जोधपुर सहित विभिन्न योजनाओं और कार्य की समीक्षा की। साथ ही हाउसिंग बोर्ड कमिशनर ने निर्देश भी दिए कि इन आवासीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ अधिक से अधिक जनसहभागिता भी बढ़ाई जाए। ई-ऑक्शन, बुधवार नीलामी उत्सव और स्वर्ण जयंती उपहार योजना के तहत सम्पत्तियां क्रय करने वालों लोगों को जल्द से जल्द आवंटन पत्र जारी करने के निर्देश दिए। विभिन्न कार्यों के लंबित भुगतानों को तीन दिन में करवाने की बात कही । इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी की मंशा के अनुसार बड़े शहरों के साथ छोटे कस्बों में बोर्ड की आवासीय योजनाएं विकसित करें। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यालयों का फ्रंट एलिवेशन और कलर थीम एक जैसी करने के निर्देश दिए। कार्यालयों को पब्लिक फ्रेंडली बनाने, वाटर कूलर स्थापित करने वहां हेल्प डेस्क स्थापित करने महिला टॉयलेट बनाने के भी निर्देश दिए है।
खबरें और भी हैं...