पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Housing Board Will Sell 24 Showroom Plots In Atish Market

आतिश मार्केट में हाउसिंग बोर्ड 24 शोरूम भूखंडों को बेचेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड 12 व 23 मार्च को मानसरोवर स्थित जेडीए के न्यू आतिश मार्केट के पास शोरुम भूखंडों की नीलामी करेगा। इनमें 40 व 72 वर्गमीटर के 24 शोरुम भूखंडों को नीलाम किया जाएगा। खुली नीलामी में इनका न्यूनत्तम बोली मूल्य 80 से 81 हजार तक रखा गया है। 5 अनुसूचित जाति व 4 भूखंड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन भूखंडों की नीलामी उप आवासन आयुक्त वृत द्वितीय कार्यालय अग्रवाल फार्म मानसरोवर में सुबह 11 बजे होगी। इस आरएचबी आतिश मार्केट की जगह पहले खाली जगह पड़ी हुई थी जिसे हाउसिंग बोर्ड कमिशनर ने डवलप करने का प्लान तैयार किया। इसके बाद 90 शोरुम भूखंड विकसित किए गए।
खबरें और भी हैं...