पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Hukkabar Was Walking In Restaurant And Cafe Arrested

रेस्टोरेंट व कैफे में चल रहे थे हुक्काबार, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | जवाहर सर्किल और बजाजनगर थाना इलाके में रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने कार्रवाई कर संचालक व मैनेजर को कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को रात पौने ग्यारह बजे लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के सामने सहकार मार्ग पर स्थित शाही चौपाल रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा था। यहां से दर्जनों हुक्के, चिलम व फ्लेवर तंबाकू जब्त किया है। संचालक लक्ष्मण को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। वह युवक-युवतियों को हुक्का परोस कर उन्हें नशे की लत में धकेल रहा था। इसी तरह जवाहर सर्किल थाना इलाके में डब्ल्यूटीपी के पास स्थित द हॉट ड्रॉप कैफे पर कार्रवाई कर मैनेजर मनीष व दीपक को गिरफ्तार किया। इसके अलावा हुक्का पी रहे लोगों का चालान कर छोड़ दिया गया।
खबरें और भी हैं...