- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Hundreds Of Fire Materials From Vvd To Escape From Corona
वीवीडी से सैकड़ों लोगों ने ली कोरोना से बचने के लिए हवन सामग्री
जयपुर| वैदिक वीरांगना दल व वीवीडी सोश्यल क्लब की ओर से रविवार सुबह कोरोना से बचने के लिए तैयार की गई विशेष हवन सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया। सामग्री लेने के लिए शहरभर से सैंकडों लोग बी-123 मालवीय नगर पहुंचे। लोगों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इसे बांटा गया। वैदिक वीरांगना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा ने बताया कि यह हवन सामग्री का वितरण वीवीडी टीम ने किया। सामग्री वैदिक वीरांगना दल, वीवीडी सोश्यल क्लब व वीवीडी सिलाई कॉलेज में आयुर्वेद चिकित्सकों के मार्गदर्शन में तैयार करवाई गई है। इसमें जावित्री, हल्दी, अर्जुन छाल, आंवला, आम के पत्ते, उडद, बडी़ इलायची, कपूर, गिलोय, गूगल, गूलर, गोखरू, सफेद चंदन, चिरायता, चिरोंजी, जटामासी, जामुन व बिल्व पत्र आदि मिलाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस विशेष हवन सामग्री को गाय के घी में मिलाकर होलिका दहन के समय अग्नि में डालना है।