पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News If Rajmata She Would Have Been Proud Of Jyotiraditya39s Decision Vasundhara

राजमाता होतीं तो ज्योतिरादित्य के इस निर्णय पर गर्व करतीं : वसुंधरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजे ने कहा- हमारे लिए ये अच्छा है कि हम अब एक ही टीम में हैं

ज्योतिरादित्य की भाजपा में एंट्री का स्वागत करते हुए उनकी बुआ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि हम अब एक ही टीम में हैं। ज्योतिरादित्य के भाजपा में शामिल होने के साथ अब सिंधिया घराना पूरी तरह भाजपा मय हो गया है। उनकी बुआ वसुंधरा राजे और यशोधरा पहले से ही भाजपा में है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि इस फैसले का मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक तौर पर स्वागत करती हूं।

उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे हमारे बीच होतीं तो ज्योतिरादित्य के इस निर्णय पर अवश्य गर्व करतीं। राजे ने कहा कि इस फैसले का मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक तौर पर स्वागत करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य के चरित्र और साहस की प्रशंसा करती हूं।

कांग्रेस में वैचारिक संघर्ष, मप्र के बाद दूसरे राज्याें में हाेगी टूटन : कटारिया

उदयपुर | पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल हाेने पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार काे प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तुष्टिकरण अाैर सीएए काे लेकर कांग्रेस में वैचारिक संघर्ष शुरू हुअा। मध्यप्रदेश के घटनाक्रम का उससे सीधा संबंध माना जा सकता है। उदयपुर प्रवास के दाैरान कटारिया ने कहा कि सिंधिया ने जिस दिन सीएए के पक्ष में बयान दिया था, उसी दिन बीजारोपण हाे गया था, अाज प्रकटीकरण हुअा है। सीएए पर कांग्रेस में वैचारिक संघर्ष श़ुरू हुअा है। कुछ नेताअाे में कांग्रेस में रहते हुए ही इसका समर्थन किया। मप्र के राजनीतिक घटनाक्रम के राजस्थान या दूसरे राज्याें पर संभावित असर काे लेकर कटारिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के बाद अन्य राज्याें में भी कांग्रेस में एेसे ही टूटन हाेगी। राष्ट्रवादी विचारधारा उसका बड़ा अाधार हाेगी। मप्र से शुरूआत हाे चुकी है। महाराष्ट्र में भले ही शिवसेना ने विचारधारा से अलग हाेकर सरकार बनाई हाे, लेकिन वह भी सीएए के समर्थन में है।


सिंधिया काे मेरी शुभकामनाएं, परिवार से पारिवारिक संबंध, आगे भी रहेंगे : विश्वेंद्र

पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि सिंधिया परिवार से मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। एक बार नदबई से मेरा टिकट कट गया था। तब माधवराव सिंधिया ने नरसिम्हा राव से मिलकर लड़ाई लड़कर मुझे कांग्रेस का टिकट दिलवाया था। उस जमाने में 34 हजार से सीट निकालकर लाया। जो सीट अब 50 साल हो जाएंगे वह सीट कांग्रेस के पास कभी नहीं आई। उस अहसान को मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमेशा आदर करता था। उनसे अच्छे संबंध थे जो आगे भी रहेंगे। उनका पार्टी छोड़कर जाना अलग इश्यू है। उनको मेरी शुभकामनाएं। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया।

भतीजे ज्योतिरादित्य की भाजपा में एंट्री पर बुआ बोलीं...

17 दिसंबर, 2018 को अल्बर्ट हॉल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मिलते वसुंधरा राजे और ज्योतिरादित्य सिंधिया।
खबरें और भी हैं...