पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News If The Police Vacates The Land The Dilapidated Water Tank Will Be Broken In The Civil Line The Work Order Given

पुलिस जमीन खाली करेगी तो टूटेगी सिविल लाइन में जर्जर पानी की टंकी, दिया वर्कऑर्डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। शहर के सिविल लाइन्स में स्थित 50 साल पुरानी व जर्जर हो चुकी पानी की टंकी जल्दी हो तोड़ा जाएगा। जलदाय विभाग ने जर्जर टंकी तो तोड़ने के लिए छह लाख का वर्ड ऑर्डर दिया है। विभाग के अधिकारियों ने टंकी के नीचे स्थित पुलिस चौकी को खाली करने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को पत्र भी लिखा है। हालांकि पुलिस चौकी के खाली होने के बाद ही टंकी को तोड़ा जा सकेगा। टंकी के जर्जर होने के कारण हमेशा हादसों का अंदेशा रहता है। जलदाय विभाग ने यह टंकी 1967 में बनाई थी। लेकिन कंक्रीट की निर्धारित मियाद पूरी होने के बाद एमएनआईटी ने इसे तोड़ने की सलाह दी थी। लेकिन विवादों के कारण यह टंकी कुछ साल से नहीं तोड़ी जा रही थी। अब जलदाय विभाग के एक्सईएन ने टंकी तोड़ने के लिए कलेक्टर की भी अनुमति ले ली है। इसके साथ ही पुलिस को यह परिसर खाली करने के लिए लिखा है। टंकी तोड़ने के लिए कॉन्ट्रेक्टर को तीन महीने का समय दिया है।
खबरें और भी हैं...