- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Improvement In Education System Interactive Session On Teacher39s Role
शिक्षा प्रणाली में सुधार, शिक्षक की भूमिका पर इंटरेक्टिव सेशन
सिटी रिपोर्टर | विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में \\\"शिक्षा प्रणाली में सुधार एवं शिक्षक की भूमिका’ विषय पर इंटरेक्टिव सेशन रखा गया। डॉ. भीम राव अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर के वाइस चांसलर डॉ देव स्वरूप ने छात्राओं से इंटरेक्टिव सेशन में बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए हर कॉलेज को नैक एक्रीडिएशन कराना ही चाहिए। किसी भी संस्था की पहचान वहा के टीचर्स और स्टूडेंट्स होते है। विश्वविद्यालयों को बदलते परिदृश्य के अनुकूल सिलेबस अपडेशन करना चाहिए।