- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News In Order To Avoid Jam The Residents Of Sindhi Camp Will Distribute The Roadways Feed In The Directions
जाम से बचने को सिंधी कैंप अाने वाली बसाें काे राेडवेज चाराें दिशाओं में बांटेगी
शहर काे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए रोडवेज प्रशासन सिंधी कैंप बस स्टैंड पर अाने वाली बसाें काे चाराे दिशाओं में बांटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए शहर की चाराे दिशाओं में जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। वहीं नारायण सिंह सर्किल पर रूकने वाली बसाें के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था तलाश रहे हैं। नारायण सिंह पर हर एक मिनिट में तीन से चार बस संचालित हाे रही है। अफसरों की मनसा है कि यात्रियों सुविधा अाैर रूट के हिसाब से बसाें के रूकने के लिए स्टैंड बनाए जाएंगे।
आगरा से दिल्ली रोड से आने वाली बसों के लिए बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर में बस स्टैंड, डवलप करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि यहां पर पहले से रोडवेज का बस स्टैंड है, लेकिन यात्रियों के लिए सुविधा नहीं है। अजमेर रोड से आने वाली बसों का डीसीएम के पास बनेगा राेकने की तैयारी की जा रही है। यहां पर जेडीए ने करीब 4 हजार 600 वर्गमीटर जमीन बस ऑथोरिटी काे आवंटित कर रखी है। यहां पर पीपीपी माेड पर बस स्टैंड डवलप करना था, लेकिन दाे बार टेंडर हाेने के बाद भी आर्थिक मंदी की वजह से कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई। सीकर रोड से आने वाली बसों का विद्याधर नगर में अाैर टोंक रोड से आने वाली बसों के लिए सांगानेर में बस स्टैंड के लिए जमीन तलाशी जा रही है।
सिंधी कैंप क्षेत्र से हर दिन हाेती हैं 3 हजार बसें संचालित
सिंधी कैंप क्षेत्र के अासपास पास हर दिन करीब 3 हजार राेडवेज अाैर निजी बसें संचालित हाे रही हैं। इसमें रोडवेज की 1500 है ताे इतनी ही प्राइवेट बसें दिन भर में संचालित हाेती है। बस स्टैंड के अासपास बसाें का जमावड़ा रहता है। हर 1 मिनट में पांच अधिक बसें संचालित हाेती है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। यह स्थिति ताे तब है जबकि सिंधी कैंप बस स्टैंड के एक किमी क्षेत्र में से निजी बसाें का संचालन बंद है।