पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Income Tax Officer Inspector And Ca Of Jaipur Caught Taking Bribe Of 4 Lakhs

जयपुर के इनकम टैक्स अफसर, इंस्पेक्टर व सीए 4 लाख की घूस लेते पकड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घर-ऑफिस सहित 10 स्थानों पर तलाशी

आईटीओ लक्ष्मणसिंह जयपुर में खातीपुरा तथा राजेंद्र मोहन मीणा महेशनगर में रहते हैं। इन दाेनाें के नागाैर व जयपुर के घर-अाॅफिस के अलावा इंस्पेक्टर व सीए के नागाैर स्थित घराें सहित 10 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इनमें टीमों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। तीनों आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच-पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

सीए के घर से पकड़े गए आरोपी।

जोधपुर | सीबीअाई ने नागाैर में आयकर विभाग के जयपुर निवासी आईटीओ लक्ष्मण सिंह अाैर इंस्पेक्टर प्रेमसुख डिडेल के अलावा सीए सुरेश पारीक काे 4 लाख की घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनकम टैक्स ऑफिसर (अाईटीअाे) व इंस्पेक्टर ने नागाैर के व्यापारी के यहां उजागर हुई अघाेषित अाय पर पैनल्टी व डिमांड राशि कम निकालने के बदले सीए के जरिये यह राशि मांगी थी। नागौर निवासी व्यापारी सदाकत अली ने सीबीअाई काे इसकी शिकायत दी थी। मामले में जयपुर निवासी एक अन्य अाईटीअाे राजेंद्र मोहन मीणा का नाम भी था, लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया में प्रारंभिक रूप से पुष्टि नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।

सूत्रों के अनुसार नागौर आयकर कार्यालय में गुरुवार को करदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम था, लेकिन विभाग के अफसर सीबीआई की गिरफ्त में आ गए। एेसे में यह कार्यक्रम रद्‌द करना पड़ा।
खबरें और भी हैं...