- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Interesting Once A Hearing Imparts All Kinds Of Musical Instruments The Blind Teenager Examining His Brain Doing Neurosurgeon
इंटरेस्टिंग... एक बार सुनकर हर तरह का वाद्ययंत्र बजा लेता है दृष्टिहीन किशोर, न्यूरोसर्जन कर रहे उसके दिमाग की जांच
न्यू जर्सी (अमेरिका) के 18 वर्षीय मैथ्यू व्हिटेकर जन्म से दृष्टिहीन हैं। बावजूद इसके वे दो वर्ष की उम्र से पियानो बजा रहे हैं। मैथ्यू आज कुछ भी सुनकर कोई भी वाद्ययंत्र बगैर देखे बजा लेते हैं। खुद गीत बनाते हैं और उन्हें स्वरबद्ध करते हैं। कैनेडी सेंटर सहित कई मशहूर स्थानों पर परफॉर्म कर अवॉर्ड जीत रहे हैं। उनके कलेक्शन बहुत ही उम्दा किस्म के हैं।
मैथ्यू के टैलेंट को देखकर वैज्ञानिक और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. चार्ल्स लिंब आश्चर्य में पड़ गए। वे सोचने लगे कि इसके दिमाग में ऐसा क्या है, जिससे वह दृष्टिहीन होकर भी इस तरह परफॉर्म कर लेता है, जिसे करने के लिए देख सकने वाले व्यक्ति को भी परेशानी होगी। डॉ. लिंब ने मैथ्यू के परिजन से परमीशन लेकर उसकी दो बार एमआरआई की। साथ ही उसके दिमाग की रीडिंग, मॉनीटरिंग शुरू कर दी।
डॉ. लिंब आश्चर्यचकित थे कि हमारे ब्रेन का वह पार्ट जो ‘देखकर अध्ययन करता है’, मैथ्यू के ब्रेन में वह पार्ट तब सक्रिय हो जाता है, जब वह म्यूजिक सुनता है (विजुअल कार्टेक्स वह पार्ट होता है जो देखने वाली सारी इन्फॉर्मेशन प्रोसेस करता है।) यानी कि सामान्य मनुष्य में देखकर इन्फॉर्मेशन प्रोसेस करने वाला दिमाग का हिस्सा, म्यूजिक समझने के लिए काम कर रहा है।
न्यूयॉर्क में दृष्टिहीन बच्चों के म्यूजिक स्कूल एम.डी.एगोस्टीनो ग्रीनबर्ग की निदेशक दालिया सकास ने बताया कि मैथ्यू जब पांच वर्ष का था तब वह मां के साथ यहां आया था। उस रात वे कुछ परफॉर्म कर रही थीं, जिसमें पांच लोग मिलकर वाद्य बजाते हैं। अगले दिन सुबह मैंने देखा कि मैथ्यू अकेला उस म्यूजिकल नोट पार्ट पर परफॉर्म कर रहा था। सिर्फ एक बार सुनकर उसने इतना मुश्किल काम अकेले किया। उसके बाद वह इस स्कूल का सबसे कम उम्र का छात्र बन गया। मैथ्यू के परिजन ने बताया कि जन्म के बाद उसके बचने के 50 परसेंट चांस थे। दो वर्ष का होने तक उसकी 11 मेजर सर्जरी हो चुकी थी। थोड़ा स्वस्थ हुआ तो उसने टैलेंट दिखाना शुरू किया और पियानो बजाने लगा। तीन वर्ष का हुआ तो दोनों हाथों से पियानो प्ले करने वाला पहला बच्चा बन चुका था।Âgoodnewsnetwork.org