पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Investigation Of Documents For Secretariat Service Allocation Started

सचिवालय सेवा आवंटन के लिए दस्तावेजों की जांच शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कार्मिक विभाग ने एलडीसी भर्ती-2018 में सचिवालय सेवा आवंटन वाले 333 चयनितों के मूल दस्तावेजों और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जांच की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी। जांच प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी। इस भर्ती में फर्जी तरीके से चयन की शिकायत के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कार्मिक विभाग को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि एक अभ्यर्थी ने अपनी कैटेगरी बदलकर ओबीसी से दिव्यांग कर ली थी और चयन के बाद उसके सचिवालय सेवा आवंटित हो गई। आगे लिखा गया है कि अभ्यर्थी के दस्तावेज और मेडिकल रिपोर्ट की गहनता से जांच की जाए। बोर्ड के सचिव डॉ. मुकुट बिहारी जांगिड़ का कहना है कि कार्मिक विभाग को जांच के लिए पत्र लिख दिया गया है। साथ ही सचिवालय का कर्मचारी बनकर चयन कराने का झांसा देकर पैसे मांगने के मामले में भी सांगानेर थाने को पत्र लिखा गया है कि वह इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करे।

खबरें और भी हैं...