पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Isolation Wards And Separate Opd Required In Private Hospitals

निजी अस्पतालों में अाइसोलेशन वार्ड और अलग ओपीडी जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर में कोरोना का खाैफ

सभी को नहीं है कोरोना
जांच की आवश्यकता


एसएमएस हाॅस्पिटल में विशेषज्ञों की बैठक हुई। इसमें कहा गया कि खांसी, जुकाम व बुखार के सामान्य लक्षणों वाले लोग भी कोरोना की जांच के लिए पहंुच रहे हैं।

{कोरोना संक्रमण की जांच विशेषकर ऐसे व्यक्तियों के लिए जरूरी है जो पिछले 15 दिनों में कोरोना प्रभावित देश की यात्रा से लौटे हैं या किसी ऐसे व्यक्ति के सीधे सम्पर्क में आए हैं।

{तेज बुखार के साथ खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने पर ही कोरोना की जांच की जरूरत है। ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती किया जाना आवश्यक है।

जयपुर | कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सभी निजी चिकित्सालयों को प्राथमिक उपचार सहित आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ वाले रोगियों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एसीएस हैल्थ रोहित कुमार सिंह ने रविवार को निजी चिकित्सालयों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मेडिकल प्रेक्टिशनर सोसायटी व प्राइवेट नर्सिंग सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि निजी चिकित्सालयों में संदिग्धों के लिए अलग से ओपीडी संचालित की जाए। 100 से अधिक बिस्तरों वाले निजी चिकित्सालयों में आइसोलेशन वार्ड जरूरी होंगे।


खबरें और भी हैं...