- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News It Is Expected That The Corona Will Decrease By 50 In The Next 3 Months In The State Forty
कोरोना से प्रदेश में आगामी 3 माह में काराेबार 50% घटने की अाशंका : फाेर्टी
जयपुर | काेराेना वायरस की वजह से अगले तीन माह में प्रदेश के काराेबारी जगत पर विपरीत असर पड़ने की अाशंका है। ट्रेड एंड इंडस्ट्री का बिजनेस इस अवधि में अाधा रह जाने की अाशंका भी है।
यह निष्कर्ष यहां शनिवार काे फाेर्टी की विशेष बैठक में गहन विचार-विमर्श अाैर मंथन के बाद विशेषज्ञाें ने निकाला। चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील व संरक्षक आईसी अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से पर्यटन, होटल, हैंडीक्राप्ट, इलेक्ट्रोनिक, मोबाइल समेत सभी कारोबार प्रभावित होने से मार्च से लेकर आगामी तीन माह में 60 हजार कराेड़ रुपए से अधिक का नुकसान हाेने की अाशंका है। फोर्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर मांग की है कि आगामी तीन माह में बैंक ब्याज दर सरकार चुकाए, साथ ही ईएमआई व एनपीए स्थगित कर काराेबारी समुदाय काे राहत प्रदान की जाए। फोर्टी के मुख्य सलाहकार सदस्य कैलाश शर्मा, यूथ विंग अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राघव, फोर्टी वीमन्स विंग की नेहा गुप्ता, उपाध्यक्ष पीडी गोयल, सदस्य श्रणिक चाैपड़ा व मुकेष पारीक ने भी अपने विचार रखे।