- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Jaipur Airport Backward For Third Consecutive Year Lucknow Airport Topped
जयपुर एयरपोर्ट लगातार तीसरे साल पिछड़ा, लखनऊ एयरपोर्ट रहा अव्वल
33 मानकों पर ली जाती है यात्रियों से राय
एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वेक्षण में एयरपोर्ट पहुंचने के लिए आवागमन के साधन, पार्किंग सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, एयरपोर्ट स्टाफ का व्यवहार, खान-पान और शॉपिंग की सुविधाओं आदि को लेकर 33 मानकों पर यात्रियों से राय ली जाती है। जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले साल यात्रीभार करीब 55 लाख रहा था।
विजेता एयरपोर्ट को मिलेगी ट्रॉफी-राशि
एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल के इस सर्वेक्षण में विजेता रहे एयरपोर्ट्स को ट्रॉफी और राशि देकर सम्मानित किया जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सर्वेक्षण में भी जयपुर एयरपोर्ट की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले घट गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के 24 एयरपोर्ट्स के इस सर्वेक्षण में जयपुर एयरपोर्ट 15वें स्थान पर था।
हवाई गोता } तीन साल पहले सबसे बेहतरीन अब पिछड़ा
जयपुर | विश्व के सबसे बेहतर एयरपोर्ट्स को लेकर किए जाने वाले एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल में जयपुर इस साल भी पिछड़ गया है। तीन साल पहले इसी सर्वे में जयपुर विश्व का सबसे बेहतरीन एयरपोर्ट चुना गया था। 50 लाख से 150 लाख सालाना यात्रीभार श्रेणी वाले एयरपोर्ट में शामिल जयपुर एयरपोर्ट को इस बार कोई रैंक नहीं मिली है। इस सर्वेक्षण में चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ एयरपोर्ट एशिया महाद्वीप में अव्वल व कोचीन एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर रहा। जयपुर में पिछले 3 साल में यात्रियों और फ्लाइट्स बढ़ी हैं, लेकिन सुविधा नहीं।