- Hindi News
- National
- Jaipur News Rajasthan News Jaipur District Cricket Association Elections On 22nd
जयपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव अब 22 को
जयपुर | जयपुर जिला क्रिकेट संघ के चुनावों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आईएएस डॉ. लोकनाथ सोनी ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए अब 22 मार्च को चुनाव कराए जाने की घोषणा की। पहले चुनाव 15 मार्च को होने थे। लेकिन अपीलीय अधिकारी, प्रमुख शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार के समक्ष सुनवाई के बाद आए फैसले और कार्यालय रजिस्ट्रार संस्थाएं, जयपुर के आदेशों और जेडीसीए की एड हॉक कमेटी के निर्देश से चुनाव अधिकारी ने नए कार्यक्रम की घोषणा की।
चुनाव का नया कार्यक्रम
{वोटर लिस्ट पर अॉब्जेक्शन फाइल करना : 13-14 मार्च को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक
{अॉब्जेक्शन पर सुनवाई : 15 मार्च को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक
{फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन : 16 मार्च को रात 9 बजे
{नॉमिनेशन फाइल करना : 17 से 19 मार्च को सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक
{नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 20 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
{एलिजिबल कैंडीडेट की सूची का प्रकाशन : 20 मार्च को शाम 5 बजे के बाद
{नाम वापस लेना : 21 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
{फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन : 21 मार्च को शाम 7 बजे
{जरूरत पड़ने पर पोलिंग : 22 मार्च को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक
{मतों की गिनती और रिजल्ट की घोषणा : 22 मार्च को पोलिंग के तुरंत बाद