पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jaipur News Rajasthan News Jalore Farmers Come To Secretariat To Negotiate With The Government

कूच छोड़ सरकार से वार्ता के लिए सचिवालय आए जालौर के किसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| भारत माला प्रोजेक्ट के विरोध में छह दिन से आंदोलनरत जालौर के बागोड़ा के किसानों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को चीफ सेक्रेटरी डी बी गुप्ता से मिला। सरकार की तरफ से वार्ता के लिए कहने पर किसानों ने अपना कूच का कार्यक्रम स्थगित किया और आठ सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल चीफ सेक्रेटरी से मिला। वार्ता हुई। सीएस ने किसानों को कहा कि उनकी मांग को केंद्र तक पहुंचा कर जल्द कोई हल का प्रयास किया जाएगा। किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा। किसान भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी रमेश की अगुवाई में सीएस से मिले। छुट्टी के दिन अचानक सचिवालय में किसानों के पहुंचने से सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। किसानों ने बताया कि वे पिछले छह दिन से आंदोलन कर रहे हैं। प्रोजेक्ट के मुआवजे और किसानों को हो रहे नुकसान के कारण क्षेत्र के किसान आक्रोशित हैं।
खबरें और भी हैं...