जेडीए और योजना विभाग टीमें जीतीं
जयपुर | जेडीए और योजना विभाग की टीमों ने डीटीए कप इंटर-डिपार्टमेंटल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मैच जीते। पहले मैच में जेडीए ने जिला कलेक्ट्रेट को 7 विकेट से हराया। जिला कलेक्ट्रेट ने पहले खेलते हुए 100 रन बनाए। प्रमोद शर्मा ने 30 और मुस्तकीम खान ने 28 रन बनाए। राहुल को 3 विकेट मिले। जेडीए टीम ने दीपेंद्र के 45* और सुनील मीणा के 25* से 3 विकेट पर 106 रन बना मैच जीत लिया। दूसरे मैच में योजना विभाग ने वाणिज्यिक कर विभाग को 75 रन से हराया।